Karonde Pickle Recipe : नमस्कार दोस्तों स्वागत है, आपका मेरी Home Recipe आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे है, करौंदे के अचार के बारे में यह बहुत ही टेस्टी होता है .करौंदा जिसे कैरिसा कारंडास के नाम से भी जाना जाता है यह एक छोटा, खट्टा फल होता है जो भारतीय व्यंजनों में लोकप्रिय रूप से उपयोग किया जाता है यह सब्जी को खट्टापन देने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

करौंदा विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और आम संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद करता है.
करोंदा का अचार इस फल को संरक्षित करने और इसका आनंद लेने का एक लोकप्रिय तरीका है,Karonde Pickle Recipe in hindi बनाने की विधि के बारे में जानेंगे।
Table of Contents
सामग्री :
- 500 ग्राम करोंदा
- 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सरसों के दाने
- 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
- 1 बड़ा चम्मच अजवाइन
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच धनिया के दाने
- 1 कप सरसों का तेल
- नमक स्वाद अनुसार
विधि : Karonde Pickle Recipe
- सबसे पहले करोंदा को साफ पानी में धोकर सुखा लीजिये।
- करोंदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, और बीज निकाल दीजिए।
- करोंदे के टुकड़ों में नमक मिलाकर 2 घंटे के लिए धूप में रख दीजिये।
- राई, सौंफ ,मेथी दाना,सरसों के दाने ,अजवाइन ,धनिया और जीरा को एक पैन में हल्का सा भून लीजिये,2 मिनट
- ठंडा होने के बाद इसको दरदरा पीस लीजिये ।
- अब करोंदा में लाल मिर्च ,हल्दी ,हींग ,नमक स्वाद अनुसार और पिसा हुआ मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये।
- एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, और ठंडा होने के बाद करौंदा का मसाला [मिश्रण] डालकर अच्छे से मिला लीजिये ।
- अचार को ठंडा होने दीजिये ,और फिर इसे एक साफ, सूखे जार में भरकर दीजिये।
- अब इसे 5 ,6 दिन के लिए धूप में अवश्य रख दीजिये।
- और बिच – बिच में हिला दिया करें।
- करोंदे का अचार आसानी से बनकर तैयार है.
सुझाव : Karonde Pickle Recipe
- करोंदे के बीज को निकाल दीजिये।
- करोंदे के अचार को धूप अवश्य दीजिये।
- करोंदे में तीखा कम या ज्यादा आप अपनी इच्छा से रख सकते है।
- करोंदे के अचार का ढकन को टाइट लगा कर रखें।
- करोंदे के अचार में गंदे हाथ ना लगे।
- अचार को साफ और सुखी हुई चमच्च से ही निकाले।
- हो सके तो अचार को कांच के जार में ही रखें।
- आशा है की आपको हमारी यह करोंदे केअचार की रेसिपी अवश्य ही पसंद आई होगी।
- आप इस तरीके से अचार को बनाकर अपने घरवालों को खिला सकते है।
- अगर आपको थोड़ी सी भी हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके अवश्य ही बताये .
- ” धन्यवाद “
Read More : प्याज का अचार कैसे बनाये – How to make onion pickle
Read Also : ” प्यार ” एक दिल को छूने वाली कहानी -Motivational Story in Hindi
[…] Read More : करोंदे के अचार की रेसिपी -Karonde Pickle Recipe […]
[…] Read More : करोंदे के अचार की रेसिपी -Karonde Pickle Recipe […]