How to make Bihar’s famous dry mango pickle? : नमस्कार दोस्तों स्वागत है, आपका मेरे पोस्ट [ Home Recipe ] आज हम आपके लिए लेकर आये है आम के सूखे अचार की रेसिपी जो की बहुत ही आसान होती है और घर के मसालों से बनकर तैयार हो जाती है जहाँ आम की बात करे तो आम सभी का प्यारा फल होता है।

और इससे कई प्रकार के अचार भी बनाये जाते है ,अचार ही नहीं इसका जूस [मेंगो सेंक]भी बनाया जाता है।आम की सब्जी भी बनती है, जो की खट्टी और मीठी होती है।
आम को अधिकतर गर्मियों के मौसम में खाया जाता है आम का जो सीजन होता है वह गर्मियों में ही होता है, आम का अचार भी गर्मियों में ही डाला जाता है आप को जो भी अचार बनाना हो वह मौसम के अनुसार ही बनाये अचार सभी को खाना पसंद होता है।
आम के सूखे अचार की रेसिपी How to make Bihar’s famous dry mango pickle? को बनाने की विधि यहाँ पढ़े.
Table of Contents
सामग्री :
- 1 किलो कच्चा आम
- 200 ग्राम सरसों का तेल
- 2 चमच सौंफ के दाने
- 2 चमच सरसों के दाने
- 2 चमच जीरा
- 2 चमच अजवाइन
- 2 चमच मेथी दाना
- 2 चमच धनिया के दाने
- 2 चमच कलौंजी
- 2 चमच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चमच हल्दी पाउडर
- थोड़ा सा हींग
- नमक स्वाद अनुसार
विधि :How to make Bihar’s famous dry mango pickle?
- सबसे पहले आम को धो लीजिये ,और साफ कपड़े से पोंछ लीजिये।
- आम के छोटे – छोटे पीस कर लीजिये।
- आम को नमक और हल्दी पाउडर मिलाकर एक रात के लिये ढक कर रख दीजिये।
- आम को किसी छनि में निकाल लीजिये और उसका पानी फेंक दीजिये।
- आम को एक सूती कपड़े पर निकालकर रख दीजिये।
- आम को 5 ,6 घंटे के लिए धूप में रख दीजिये
- आम में नमी ना रहे ,इससे हमारा अचार खराब हो सकता है।
- एक पैन में हम मसाले को गर्म करेंगे जैसे – सौंफ ,मेथी जीरा ,लॉग ,सरसों के दाने और धनिया को मंदी गैस पर 1 मिनट के लिए हल्का गोल्डन करेंगे।
- एक बर्तन में मसाले रख दीजिये
- ठंडा होने के बाद मसाले को दरदरा कूट लीजिये।
- एक पेन में सरसों का तेल गर्म करेंगे धुआँ उठने तक और ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
- एक बड़े बर्तन में कटे हुए आम को लीजिये और उसमे अपने कुटे हुए मसाले डाल दीजिये .
- साथ में हल्दी ,मिर्च ,हींग ,चीनी या गुड़ एक चमच और नमक स्वाद अनुसार डालकर अच्छे से मिला लीजिये।
- सबसे बाद में सरसों का तेल डालकरअच्छे से मिला दीजिये।
- अचार को एक सूखे कांच के जार में भरकर धूप में रख दीजिये।
- अचार को 5 ,6 दिन धूप अवश्य लगा लीजिये और दिन में एक से दो बार अचार को हिला दिया करे .
- सूखे आम का अचार बनकर तैयार है आप इसका मजा ले सकते है .
सुझाव :How to make Bihar’s famous dry mango pickle?
- अचार को साफ और सूखे कांच के जार में ही रखें इससे यह खराब नहीं होता है।
- अचार को जब भी निकालना हो साफ और सुखी चमच से ही निकाले।
- अचार में तीखा कम या ज्यादा आप अपने टेस्ट के अनुसार कर सकते है।
- अचार को धूप में अवश्य रखें इससे यह जल्दी गल जाता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।
- आम के सूखे अचार में तेल बहुत कम लगता है,क्योकि यह सूखा अचार होता है।
- आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट How to make Bihar’s famous dry mango pickle? अवश्य ही पसंद आई होंगी ऐसी ही अच्छी -अच्छी जानकारी पाने के लिए यह भी पढ़े।
- ” धन्यवाद “
Read More : हल्दी का अचार की रेसिपी – Turmeric Pickle Recipe
Read Also : सुबह के सात शुभ संकेत जिससे बदल जाएगी आपकी जिन्दगी | Signs of God
आम के अचार में क्या –क्या पड़ता है बताइए?
अगर आप आम का अचार डालने की सोच रहें है तो उसमें निम्नन चीजों की आवश्य्कता पड़ती है जैसे –
कच्चा आम [आवश्य्कता ]
सरसों के दाने
मेथी
जीरा
अजवाइन
हींग
सौंफ
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
सरसों का तेल
एक कांच का जार अचार को रखने के लिए .
[…] […]