अंडे का पराठा कैसे बनाते हैं -Egg Paratha Recipe नाश्ते में बनाये टेस्टी चटपटा अंडे का पराठा रेसिपी

Egg Paratha Recipe : हैलो दोस्तों स्वागत करती हूँ, आपका अपनी नई पोस्ट में आज हम आपके लिए लेकर आये हैं मजेदार रेसिपी जिसका नाम हैं Egg Paratha Recipe in hindi अगर आप नॉनवेजिटेरें है, तो यह रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही हैं।

Egg Paratha Recipe
Egg Paratha Recipe


अगर आप यह सोच सोच के परेशान हो रहीं हैं की इस sunday को नाश्ते में क्या स्पेशल बनाया जाये की सभी खुश हो जाये तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आये हैं।
आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो आप यह आपने घर पर आसानी से बना सकती हैं, जी हाँ घर के थोड़े से सामान के साथ टेस्टी एग पराठा बनाकर अपना और अपने परिवार को खिला सकती है।

अंडा पराठा बनाने के लिए सामग्री :

  • गेहूं का आटा 1 कटोरी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल
  • अजवाइन 1 चमच से कम
  • पानी 2 कटोरी

आटा तैयार करने की विधि :

  • सबसे पहले आपको गेहूँ का आटे को एक छनि की मदद से छान लेना होंगा।
  • अब उसमें नमक ,अजवाइन,थोड़ा सा तेल डालकर मिला लेना होंगा।
  • आवस्यकता के अनुसार थोड़ा – थोड़ा पानी ड़ालककर आटा गूथ लेना होंगा और एक नरम आटा तैयार करना होंगा।
  • अब इसको किसी कपड़े या प्लेट से ढककर रख देना होंगा जिससे की आटा रेस्ट कर लें।

अंडे का पराठा बनाने के लिए सामग्री :

  • 5 अंडे
  • 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • थोड़ा सा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
  • तेल या घी जो भी आपके पास हो
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चमच चाट मसाला
  • 1 चमच लाल मिर्च पाउडर

अंडे का पराठा दो तरीके से बनाया जा सकता हैं :

  • भरवां पराठा
  • बिना भरवां पराठा

अंडे का पराठा बनाने की विधि :

  • सबसे पहले आपको एक अंडे को एक कटोरी में तोड़कर फोक की मदद से फेटना होगा।
  • अब उसमें नमक स्वाद अनुसार, लाल मिर्च पाउडर,कटी हुई प्याज,थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
  • और अब एक बार फिर से अच्छे से फेटे और एक तरफ रख दीजिये।
  • अब एक तवा या नॉनस्टिक पैन लीजिये उसे गैस पर रखें गैस मंदी होनी चाहिए।
  • अब आटे में से थोड़ा आटा लेकर लोई तैयार कीजिये और गोल -गोल रोटी की सेप दे दीजिये।
  • अब इसकी एक कच्ची रोटी सेक लीजियेऔर अलग रख दीजिये।
  • अब तवे पर 1 चमच तेल डालें और जैसे ही तेल गर्म हो जाए उसमें फेटा हुआ अंडा डालें और ऊपर से बनी हुई रोटी को आराम से डाल दीजिये और एक चमच की मदद से हल्का – सा दबा दीजिये अब उस रोटी के ऊपर तेल लगाए और रोटी के चारों तरफ फैला दीजिये 1 मिनट के बाद अंडे के परांठे को अलट पलट कर दीजिये।
  • और मंदी गैस पर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लीजिये।
  • और अब तवे से हटाकर एक पलेट में रखें ऊपर से चाट मसाला डाल दीजिये और गरमा गर्म सर्व कीजिये।

अंडे का भरवां पराठा :

  • सबसे पहले अंडे को एक कटोरी में तोड़कर डाल दीजिये।
  • अब उसमें लाल मिर्च पाउडर,नमक अजवाइन,कटी हुई प्याज,कटा हुआ हरा धनिया कटी हुई हरी मिर्च को डालकर एक फोक या चमच की मदद से अच्छे से फेट लीजिये।
  • अब तवे को गैस पर रखें और एक लोई लीजिये उसे रोटी का आकर दीजिए।
  • अब उस पर तेल लगाए और चारों तरफ फैला दीजिये अब बीच से दूसरी तरफ फोल्ड कर दीजिये अब लम्बी तरफ से फोल्ड कर दीजिये
  • जैसे तिकोना पराठा बनाते हैं और बेल लीजिये।
  • अब तवे पर पराठा डालें और गैस मंदी होनी चाहिए और 1 मिनट कके बाद पलट दीजिये।
  • अब जिस तरफ से पराठे का मुँह खुला हुआ हैं एक चाकू या चमच की मदद से मुँह खोलो और फेटे हुए अंडे को उसके मुँह में डाल दीजिये और पराठे का मुँह बंद कर दीजिये।
  • 1 मिनट के बाद पलट दीजिये और तेल लगा दीजिये।
  • अब इसको दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक पकने दीजिये अब इसको तवे से हटा दीजिये और ऊपर से चाट मसाला डाल दीजिये।
  • अब आपका अंडे का भरवां पराठा तैयार हैं इसको गरमा गर्म सर्व कीजिये।
  • इस तरह आप step by step सारे पराठे बना सकती हैं।
Egg Paratha Recipe

परोसनें के लिए :

आप अंडे के पराठे गरमा गर्म चाय के साथ खा सकती हैं आप चाहें तो इसको टमॅटो सॉस के साथ भी खा सकती हैं यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता हैं और छोटे बच्चे से लेकर बड़ो तक को यह पसंद आने वाली रेसिपी है।
आप इसको अपने बच्चों के टिफिन में भी रख सकती हैं वह बड़े ही सोक से इस पराठे को खाएगे।
आप सुबह के नाश्ते में भी अंडे के पराठे आसानी से बना सकती हैं और अपने घरवालो को खिला सकती हैं।

सुझाव : Egg Paratha Recipe

आप अंडे के पराठे गेहूं आटे से या फिर मैदा से बना सकती हैं।
आप अंडे को तीखा कम या ज्यादा अपने टेस्ट के अनुसार कर सकती हैं।
आप इसको चाय,चटनी, सॉस आदि के साथ खा सकती हैं।
आशा करती हूँ की आपको हमारी यह Egg Paratha पोस्टअवश्य पसंद आई होंगी अपने दोस्तों के साथ साझा करना ना भूलें। ” धन्यवाद “

Read More : अंडे की सब्जी कैसे बनाते हैं -How to Make Egg Curry

यह भी पढ़े : Kharbuja Khane ke Fayde | इन गर्मियों में भूल से भी मत भूलना

यह भी पढ़े : Nariyal Pani Peene ke Fayde: नारियल पानी जितना फायदेमंद उतना खतरनाक

यह भी पढ़े : Lauki ke Juice ke Fayde | तमन्ना जैसी स्किन पाने के लिए रोज पिएं

1 thought on “अंडे का पराठा कैसे बनाते हैं -Egg Paratha Recipe नाश्ते में बनाये टेस्टी चटपटा अंडे का पराठा रेसिपी”

Leave a Comment

Red meat – weight gain food in hindi. Turpis egestas sed tempus urna et. Thai style grilled beef kebabs.