|

Besan ke Laddu -बेसन के लड्डू कैसे बनाते हैं – How to Make Gram Flour Laddoosbesan ke laddu

Besan ke Laddu : ” ऐं ” अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो यह लेख सिर्फ सिर्फ आपके लिए ही हैं आज हम आपको एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम हैं बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका जो की आप अपने घर पर ही आसानी से बना सकती हैं।

Besan ke Laddu
Besan ke Laddu


कभी – कभी क्या होता हैं ? की हम जब घर में होते हैं तो हमारा मीठा खाने का मन कर जाता है पर मीठा किया खाया जाये ऐसे में आप बेसन के बने लड्डू को खा सकती हैं यह आपको एक अच्छा अहसास देगा यह खाने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं।

हलवाई जैसे बेसन के लड्डू कैसे बनाएं :

  • अगर आप यह सोच – सोच के परेशान हो रहीं हैं की आप अपने घर पर हलवाई जैसे लड्डू कैसे बनाये ? तो परेशान होने की आवश्य्कता नहीं हैं हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आये हैं आप अपने घर पर ही हलवाई जैसे टेस्टी लड्डू आसानी से बना सकती हैं।
  • यह एक ऐसी रेसिपी हैं जो की बेसन और बुरा को मिलाकर बनाई जाती हैं यह देखने में गोल – गोल एक बॉल के आकर के जैसा होता हैं यह खाने में मीठा होता हैं।
  • यह छोटे बच्चे से लेकर बड़ो तक को पसंद आने वाली रेसिपी में से एक हैं।
  • आप चाहें तो इसमें मेंवे भी डाल सकती हैं जैसे -“गोला, किसमिस,काजू,बादाम आदि।
  • इन सभी को मिलाने से लड्डू का टेस्ट दुगना हो जाता हैं।
  • यदि आपके घर में बड़े बूढ़े हैं और उनके दाँत नहीं हैं तो आप मेंवे को न डालें क्योंकि वह यह मेंवे चबा नहीं पाएंगे।

सामग्री : Besan ke Laddu

  • 500 ग्राम बेसन
  • 500 ग्राम बारीक़ वाली बुरा
  • 250 ग्राम देशी घी
  • 10 काजू
  • एक मुठी किसमिस
  • 1 कप कसा हुआ गोला
  • 10 बादाम
  • एक डब्बा बेसन के लड्डू को रखने के लिए
  • एक चुटकी पीला रंग खाने वाला
  • पिस्ता , टुकड़ों में कटा हुआ
  • इलायची पाउडर

बेसन के लड्डू बनाने की विधि :

  • सबसे पहले आपको बेसन को अच्छे से छान लेना हैं।
  • और अब बुरा को भी छान लीजिये दोनों को अलग – अलग बर्तन में रख दीजिये।
  • अब एक बड़ी कड़ाही लेनी हैं उसको गैस पर रखें उसमें एक बड़ा चमचा देशी घी डालें और जैसे ही घी गर्म हो जाये उसमें बेसन को डाल दीजिये।
  • और एक करछी की मदद से अच्छे से मिला लीजिये।
  • और लगातार चलाते रहे इसमें थोड़ा समय लगता हैं पर आप यह कर सकती हैं अब इसको मीडियम गैस पर भूनते रहें जब तक की बेसन गुलाबी ना हो जाये और एक खुशबू ना आ जाये।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने पर इसमें बुरा का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें।
  • अब बेसन को एक परात में निकाल लीजिये.
  • अब अपने मेंवे को थोड़ा सा घी डालकर कड़ाही में हल्का सा भून लीजिये।
  • और उनको बेसन में मिला लीजिये साथ में घी गर्म करने के लिए कड़ाही में डालें और उसमें थोड़ा सा फ़ूड कलर डाल के मिला दीजिये।
  • अब इस घी को बेसन में मिला लीजिये।
  • एक बात का खास ध्यान रखें की घी थोड़ा थोड़ा मिलाना हैं हिसाब से ज्यादा ना डालें।
  • अब सारे मिसरण को अच्छी तरह से मिला लीजिये।
  • और एक मुठी में थोड़ा सा मिश्रण लेकर लड्डू बनाए अगर व्वह ठीक से एक साथ मिल रहें है तो घी और डालने के आवश्य्कता नहीं हैं अगर वह अलग – अलग बिखर रहें हैं तो थोड़ा सा घी और डालें।
  • और फिर से सारे मिश्रण को अच्छे से मिला लीजिये।
  • अब एक – एक करके बेसन के लड्डू को बना कर एक थाली में रखते जाये इस तरह सारे लड्डू तैयार कर लीजिये।
  • इन लड्डूओं को आप 4 से 6 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं।

स्वाद :

  • इसका टेस्ट मीठा होता हैं यह एक गोल आकर की दिखने वाली रेसिपी है यह भारत में बड़े ही सोक के साथ बनायीं और खाई जाती हैं। यह अक्सर त्योहार पर बनाई जाती हैं जैसे – ” जन्माष्टमी,दिपावली, होली भैया दोज,रक्षा बंधन आदि पर बना सकती हैं।
  • अगर Besan Ladoo Recipe in Hindi अगर बेसन से बनी किसी भी रेसिपी के बारे में जानना चाहती हैं जो हमने नहीं लिखी हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकती हैं हम आपकी अगली पोस्ट में आपकी रेसिपी को बता देंगे।

सुझाव :

  • अगर आप बेसन के लड्डू को बनाने की सोच रही हैं तो बेसन बारीक़ होना चाहिए।
  • बुरा भी देखकर लीजिये मोटी वाली नहीं होनी चाहिए बारीक बुरा लीजिये।
  • आप मीठा कम या ज्यादा अपने टेस्ट के अनुसार कर सकती हैं।
  • आप मेंवे को मिक्सी के जार में पीस कर भी डाल सकती हैं जैसा आपको पसंद हो।
  • ज्यादा गरम बेसन में बूरा न मिलाएं। बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा मिलाएं क्योंकि गरम बेसन में बूरा मिक्स करने से बूरा मेल्ट हो जाता है।

सजाने के लिए :

आप लड्डू के ऊपर कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर अपने हाथों से दबा दें।आप इसको चाँदी के बर्व से भी सजा सकती हैं।

  • आशा करती हूँ कीआपको यह Besan ke Laddu लेख पसंद आया होंगा अपने दोस्तों के साथ साझा कीजिये और हाँ एक बात और हमें कमेंट करना ना भूलें आपके कमेंट से हमें मोटिवेशन मिलता हैं। ” धन्यवाद “

Read More : अंडे का पराठा कैसे बनाते हैं -Egg Paratha Recipe नाश्ते में बनाये टेस्टी चटपटा अंडे का पराठा रेसिपी

यह भी पढ़े : Kharbuja Khane ke Fayde | इन गर्मियों में भूल से भी मत भूलना

यह भी पढ़े : Pet Kam Karne ka Tarika | महिलाओं का पेट कम करने के उपाय

यह भी पढ़े : Masala Maggi Recipe in Hindi -मैगी रेसिपी – Maggi recipe in Hindi

Similar Posts